गोवर्धन क्षेत्र में दो एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
गोवर्धन क्षेत्र में दो एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
-एसडीएम गोवर्धन के नेतृत्व में की गई अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही
मथुरा । जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 0.817 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया है, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा गौशाला की सुरक्षित भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवाया गया है, क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य हेतु चिन्हांकन किया गया है ।

एसडीएम के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन चैतन्य कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार श्रीमती जयंती मिश्रा, थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिंह, राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी तरकर, स्थानीय लेखपाल महेन्द्र सिंह तथा प्रधान लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल, सफाई निरीक्षक नानक चन्द शर्मा व अन्य नगर पंचायत के कर्मचारी सहित पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा, एसडीएम ने बताया कि उक्त अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है तथा उक्त स्थान पर एक वृहद कान्हा गौशाला का निर्माण नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा किया जायेगा ।







.jpeg)









