व्यापारियों ने किया खानपान की ढेल ढकेलों का विरोध, सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने किया खानपान की ढेल ढकेलों का विरोध, सौंपा ज्ञापन
  राया । कस्बा के कटरा बाजार में जाम की समस्या बन चुके ठकेल खोमचे खान पान की स्टालों के खिलाफ कटरा बाजार व्यापारी संघ ने शुक्रवार को ईओ को ज्ञापन दिया, कटरा बाजार में एक सप्ताह पूर्व जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत ने कटरा बाजार में लगने वाली चाट पकोड़ी आदि की ठकेलो को हटवा दिया था ।
   व्यापारी दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ठकेल दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है अत्यधिक भीड़भाड़ हो जाने के कारण वहां पैदल निकलने में भी लोगो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, इसके साथ इन ठकेलो पर गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा है, अगर कोई हादसा हुआ तो समस्या विकराल हो सकती है जिसको लेकर व्यापारियों ने अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार को ज्ञापन देते हुए ठकेलो को बाजार में नही लगवाने का अनुरोध किया ।
  वही इस प्रकरण में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जल्दी ही उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर इन ठकेल खोमचे वालो के लिये दुकाने लगाने के लिए जगह निर्धारित करा दी जायेगी, इस दौरान व्यापार मंडल के आलोक अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कन्हैया लाल, संतोष त्रिपाठी, महेश काका, संजीव कुमार, मुरारी लाल, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद शर्मा, ललितमोहन आदि व्यापारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1715200
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.