व्यापारियों ने किया सरकार का पुतला दहन, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन


व्यापारियों ने किया सरकार का पुतला दहन, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
   मथुरा । कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के विरोध में मथुरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनरतले व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों का जत्था रंगेश्वर मार्केट स्थित कैंप कार्यालय से पैदल मार्च करता हुआ होली गेट पहुंचा, जहां महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पुतला दहन किया गया, इसके बाद जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम चंद्रभूषण सिंह को राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया ।
  एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार कर उसे राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से खानपान व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यापारियों पर गहरा असर पड़ा है, इससे खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ी हैं और बाजार में मंदी का माहौल बन गया है, उन्होंने मांग की है कि सिलेंडरों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए ताकि व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके ।
   जिला महामंत्री बबलू सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में उद्योग व्यापार मंडल इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है और सरकार से मांग की जा रही है कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किया जाए, इस दौरान भगवती चतुर्वेदी, सोनू अग्रवाल, पवन चौधरी लाला, नितिन कुमार, रजत सैनी, संजू सैनी, विक्की ठाकुर, गोपाल राजपूत, पीयूष कुमार, सक्षम कुमार, अज्जू सैनी, उदित गोयल, पप्पू पंडित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926625
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.