श्री राधा रमण मंदिर में हुआ महाअभिषेक का भव्य आयोजन

श्री राधा रमण मंदिर में हुआ महाअभिषेक का भव्य आयोजन
   वृंदावन । शुक्रवार को प्रसिद्ध श्री राधा रमण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, मंदिर परिसर में ठाकुर श्री राधा रमण लाल का श्महाअभिषेकश् बड़े ही भव्य रूप में संपन्न हुआ, इस पावन अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में जुटने लगे, जिससे पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार की गूंज से भक्तिमय हो उठा, महाअभिषेक का कार्यक्रम विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ हुआ। 
  ठाकुर जी का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, यमुना जल और अनेक प्रकार की दुर्लभ वन औषधियों से किया गया, मंदिर को विशेष रूप से फूलों और पत्तियों से सजाया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा, इस दौरान सेवायत गोस्वामी जनों ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की, दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ठाकुर जी के दर्शन किए और चरणामृत ग्रहण किया।
   इस महापर्व पर आशीष किशोर गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, जयति कृष्ण गोस्वामी, शुभम कांत गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, प्रखर गोस्वामी, वरुण गोस्वामी, चंद्रमणि गोस्वामी, पद्मनाभ गोस्वामी, पद्मलोचन गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, योगेश गोस्वामी, अनुयोग गोस्वामी, कार्तिक गोस्वामी, युवांग गोस्वामी, आराध्य गोस्वामी, चित्रांश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक गोस्वामी जनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1696911
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.