जनपदभर में बरामद किये गए करीब दो करोड के गुम हुए मोबाइल
जनपदभर में बरामद किये गए करीब दो करोड के गुम हुए मोबाइल
-विभिन्न थानों की पुलिस ने बरामद किये 527 मोबाइल, स्वामियों को सौंपे 248 मोबाइल
मथुरा । सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सेल ने विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम हुए 527 मोबाइल फोन बरामद किये हैं जिनकी कुल कीमत लगभग दो करोड़ है, गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया जा रहा है, मंगलवार को जनपद के विभिन्न विभिन्न थानों से 26 जनवरी से 11 मई के बीच गुम हुए मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सैल द्वारा जनपद के सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुये 527 मोबाईल फोन बरामद किये गये ।
मोबाइल स्वामियों द्वारा मोबाइल फोन पाकर मथुरा पुलिस की प्रशंसा की गयी है, वृंदावन में 207, जैत 11, पर्यटन थाना 37, राया 11, कोतवाली 35, बलदेव 10, कोसीकलां 33, गोविन्दनगर 9, छाता 27, रिफाइनरी 9, गोवर्धन 25, नौहझील 8, महावन 20, जमुनापार 09, फरह 17, मगोर्रा 3, बरसाना 13, शेरगढ़ 3, सुरीर 13, सदरबाजार 3, माट 11, हाईवे 13 थानावार गुम हुए मोबाइल बरामद किये गये हैं जिनकी कुल संख्या 527 है, मथुरा जिले में थाना स्तर से ही 248 मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये गये, शेष 279 मोबाइलों को उनके स्वामियों को सूचना देकर संबन्धित थानों से सुपुर्द किया जाएगा, मोबाइल बरामदगी में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपेक्षानुसार सहयोग किया गया।







.jpeg)









