कोकिलावन : भक्तों को मिलेगा पौराणिक वन के बीच ठहरने का आनंद

कोकिलावन : भक्तों को मिलेगा पौराणिक वन के बीच ठहरने का आनंद
   मथुरा । ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब शनिधाम (कोकिलावन) केवल दर्शन और परिक्रमा का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि आध्यात्म, प्रकृति और शांति का अनोखा अनुभव भी देगा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर शनिधाम को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भक्त पौराणिक वृक्षों की छांव में ठहरने का भी आनंद उठा सकेंगे। 
   उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के निर्देश पर परिषद, वन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने  शनिधाम का दौरा किया, इस दौरान कार्यों की प्रगति देखी, यहाँ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर कोकिलावन की पवित्र परिक्रमा को आकर्षक बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है, परिक्रमा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैँ जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि में भी सुविधाजनक दर्शन का अनुभव मिलेगा, साथ ही यहां 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विशाल वेटलैंड विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, यह कार्य वन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। 
  साथ ही लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में कृष्णकालीन पौराणिक वन तैयार करने की योजना है, इस वन क्षेत्र में उन वृक्षों को लगाया जाएगा जिनका उल्लेख श्रीकृष्ण लीला और ब्रज संस्कृति में मिलता है, पौराणिक वन का कार्य अगली कार्य योजना के लिए प्रस्तावित है, यहां विशेष आकर्षण के रूप में पौराणिक वन के बीच टीएफसी (टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर) बनाने का भी प्रस्ताव है जिसका निर्माण धर्मार्थ विभाग द्वारा राजकीय निर्माण निगम से कराया जाना प्रस्तावित किया गया है, इससे श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण में रुककर कोयल की मधुर आवाज व विभिन्न पक्षियों की चहचहाहट के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे, निरीक्षण टीम में पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुशील कुमार सिंह और सहायक अभियंता सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959607
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.