ठा0 द्वारकाधीश ने लकड़ी के पालने में विराजमान होकर दिए दर्शन
ठा0 द्वारकाधीश ने लकड़ी के पालने में विराजमान होकर दिए दर्शन
मथुरा । प्रसिद्ध मंदिर ठा0 द्वारकाधीश में अधिक मास के उत्सवों की श्रंखला में दूसरे दिन ग्वाल दर्शन के दौरान सेवायतों ने प्रभु द्वारकाधीश को लकड़ी के पालने में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये, इस दौरान प्रभु की मनोहरी छवि को निहार कर भक्त भाव विभोर हो रहे थे, वहीं मंदिर के सेवायत ठाकुरजी को चांदी का झुनझुना बजाकर लुभा रहे थे ।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ0 वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार अधिक मास के उत्सवों की श्रंखला में सोमवार को प्रातः 8:25 से 8:40 बजे तक ग्वाल के दर्शन में ठाकुर द्वारकाधीशजी को लकड़ी के पालने में विराजमान कराया गया, जैसे ही सेवायतों ने पट खोले तो विभिन्न प्रांतों से आए भक्त द्वारिकानाथ की जय जयकार करने लगे, प्रभु को शीतल पेय पदार्थ और विभिन्न प्रकार के फलों का भोग अर्पित किया गया।






.jpeg)









