सोशल मीडिया ने ली युवती की जान, युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया ने ली युवती की जान, युवक गिरफ्तार
-आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती ने की थी आत्महत्या
मथुरा । जनपद में सोशल मीडिया का बेहद डरावना चेहरा सामने आया है, सोशल मीडिया ने युवती को जीवन समाप्त करने के लिए विवश कर दिया, सोशल मीडिया पर अपने आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली थी, मृतक युवती के पिता ने पुत्री की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए एक युवक के खिलाफ थाना बलदेव पर धारा 108, 351(2), 74 बीएनएस व 7, 8 पोक्सो एक्ट व 67 बी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था ।
थाना बल्देव पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र बनवारीलाल निवासी नगला जमुनी थाना बलदेव उम्र करीब 20 वर्ष को खडेरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना बलदेव पर विधिक कार्यवाही की गई ।
थानाध्यक्ष थाना बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार के मुताबिक 14 मई को मृतक युवती के पिता द्वारा अपनी पुत्री का अश्लील फोटो व विडियो खींचकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर डाल देना व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने जिससे आहत व परेशान होकर पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष थाना बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार, एसआई अलोक कुमार, एसआई इन्तजार अली, एसआई देवदत्त सिंह थाना बल्देव आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









