भरतपुर गेट चौकी पर पीस कमेटी बैठक, की गई अपील

भरतपुर गेट चौकी पर पीस कमेटी बैठक, की गई अपील 
   मथुरा । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र की भरतपुर गेट चौकी पर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी एएसपी आशना चौधरी ने किया, बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
  अधिकारियों ने बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, बाजारों की व्यवस्था और शहर में शांति बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की, इस दौरान व्यापारियों ने बाजारों में भीड़ नियंत्रण, अतिक्रमण पर निगरानी, नियमित सफाई व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी, अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
  साथ ही त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि बकरीद के अवसर पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, इसके अलावा जल निकासी एवं कूड़ा उठान की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1745844
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.