नगर निगम पर बहुजन महापुरुषों के प्रति भेदभाव के आरोप

नगर निगम पर बहुजन महापुरुषों के प्रति भेदभाव के आरोप
-नगर निगम पर फूटा महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति का गुस्सां, सौंपा ज्ञापन
  मथुरा । नगर निगम द्वारा बहुजन महापुरुषों के नाम पर मार्गों, चौराहों एवं पार्कों के नामकरण तथा प्रतिमा स्थापना के पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन में की जा रही अनदेखी के विरोध में मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा नगर स्थित बिजलीघर से नगर निगम कार्यालय तक निकाले गए पैदल मार्च में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया, इस दौरान बहुजन महापुरुषों का सम्मान करो, पारित प्रस्ताव लागू करो जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध रोष व्यक्त किया ।
   पैदल मार्च के उपरांत सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया कि नगर निगम द्वारा विगत वर्षों में महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, वीरांगना झलकारी बाई, तथागत गौतम बुद्ध, संत गाडगे आदि महापुरुषों के नाम पर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं पार्कों के नामकरण एवं महात्मा ज्योतिराव फुले जी की स्थापना के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए जा चुके हैं, समिति अध्यक्ष रमेश सैनी ने सहायक नगर आयुक्त को अवगत कराया कि प्रस्ताव पारित होने के वर्षों बाद भी न तो नामकरण के साइन बोर्ड लगाए गए, न ही प्रतिमाएँ स्थापित की गईं ।
   उन्होंने इसे बहुजन समाज की भावनाओं एवं महापुरुषों के योगदान की घोर उपेक्षा बताते हुए कहा कि, पार्कों एवं मार्गों के नामकरण में बहुजन महापुरुषों की अपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी। सैनी ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सभी पारित प्रस्तावों को क्रियान्वित कर नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना का कार्य पूर्ण करने की जोरदार मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो समिति चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 
 इस दौरान अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के पास मथुरा के कथित विकास के लिए पैसा है, बहुजन महापुरुषों के नामकरण के साइन बोर्ड एवं प्रतिमा स्थापित करने के पैसा नहीं है, रमेश सैनी, संतोष सैनी, तेजसिंह पंकज, आकाश बाबू, ओमपाल सिंह सैनी, मनीष सैनी, श्याम सुंदर सैनी, देवेन्द्र सिंह आजाद, डा.अंकित सागर, संजय बीडीसी, श्याम लाल सैनी, हर प्रसाद सैनी, हग्गी सिंह, योगेश चौधरी, सौदान सिंह, साबिर खान,सागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1929572
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.