बालाजी मेमोरियल स्कूल प्रकरण ने पकड़ा तूल, डीएम तक पहुंची गूंज

बालाजी मेमोरियल स्कूल प्रकरण ने पकड़ा तूल, डीएम तक पहुंची गूंज
-विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  मथुरा । गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित बिड़ला मंदिर के पास संचालित बालाजी मेमोरियल स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ हुए कथित अमानवीय व्यवहार व अभाविप कार्यकर्ताओं पर लगाए गए 2.50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
   विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता, किशोर न्याय अधिनियम तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धाराओं का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कार्रवाई के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया, उन्होंने बताया कि 8 मई को विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा की तबीयत खराब होने के कारण उसे उल्टी हो गई थी, आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने छात्रा के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के बजाय उसे प्रताड़ित किया, इतना ही नहीं जब पीड़ित छात्रा के बुजुर्ग परिजन न्याय मांगने स्कूल पहुंचे तो उनसे कथित रूप से जबरन स्कूल परिसर में पोछा लगवाया गया ।
   घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मथुरा ने 14 मई को स्कूल परिसर में बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन किया था, संगठन का दावा है कि आंदोलन के दबाव में स्कूल प्रबंधन ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा दिया था, उन्होंने आरोप लगाया कि अब कानूनी कार्रवाई के डर से स्कूल प्रबंधन संगठन के कार्यकर्ताओं पर 2.50 लाख की अवैध वसूली मांगने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है, साथ ही कुछ फर्जी और असत्यापित यूट्यूब चैनलों के माध्यम से भ्रामक प्रचार भी कराया जा रहा है ।
   संगठन ने प्रशासन से मांग की कि बालाजी मेमोरियल स्कूल की मान्यता तत्काल निरस्त की जाए तथा स्कूल की फायर सेफ्टी, बिल्डिंग फिटनेस और अन्य मानकों की उच्चस्तरीय संयुक्त जांच कराई जाए, कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद पूरे मथुरा जनपद में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेगी, प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, विभाग सह संयोजक अमन शर्मा, महानगर सह मंत्री अमन पांडेय, जिला सह संयोजक योगेंद्र चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य साधना प्रजापति, प्रांत सह छात्रा प्रमुख निशा, अनमोल दुबे, विनीता शर्मा, प्रीति पटेल, हर्षित सक्सेना, इंद्र सैनी, महेश, विवेक, हरे कृष्ण कौशिक, शशांक गौर, दीपक शर्मा, उमंग, शेखर, कान्हा चतुर्वेदी, सुमित लालवानी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1745841
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.