भीषण गर्मी में विद्युत विभाग रहेगा 24 घंटे अलर्ट, दिये निर्देश
भीषण गर्मी में विद्युत विभाग रहेगा 24 घंटे अलर्ट, दिये निर्देश
मथुरा । भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम अलर्ट मोड पर आ गया है, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर आदेश जारी किए गए हैं कि अधिकारी एवं कर्मचारी सभी के कॉल रिसीव करें, सभी से ठीक प्रकार से बात करें, किसी कारण कॉल नही उठने पर बैक कॉल करें, सीयूजी नंबर 24 घंटे चालू रखें, गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में फॉल्टों की संख्या में इजाफा एवं लोड बढ़ रहा है, सप्लाई बंद हो रही ।
मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं की फोन कॉल रिसीव करें, उनकी समस्या सुनकर निस्तारण करें, सभी से शालीनता पूर्वक संवाद किया जाए, यदि किसी कारण वश फोन रिसीव नही हो सके तो बैक कॉल अवश्य करें जिनको सीयूजी सिम आवंटित है वह अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे चालू रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अन्यथा की स्थिति से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान किए जाने हेतु एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत व्यवधान संबंधित सूचना उपकेन्द्रवार ब्रेकडाउन, शटडाउन, सप्लाई पेाजिशन व्हाट्सग्रुप पर साझा करें ।







.jpeg)









