मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय वाहन चोर, लगी गोली

मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय वाहन चोर, लगी गोली
  मथुरा । छाता पुलिस ने रिवार्ड और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, इस दौरान चोरों के पैर में गोली लगी, उनके कब्जे से तीन चोरी की बाइक व हथियार बरामद हुए, छाता पुलिस, रिवार्ड टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गये है, बदमाशों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं ।
  सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि चेतक अकेडमी के पास जंगल में घेराबंदी की गई, आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया, घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाशों ने अपने नाम साकिर और साबिर निवासी गांव रुंध, थाना खोह जिला डीग राजस्थान बताए है, बदमाशों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित वाहन चोरी की कई घटनाओं में पहले भी जेल जा चुके हैं, साकिर और साबिर के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और लूटपाट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959907
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.