11 यूपी बटालियन एनसीसी अवार्ड समारोह हुआ संपन्न

11 यूपी बटालियन एनसीसी अवार्ड समारोह हुआ संपन्न
  मथुरा । 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम कैंप कर्नल विक्रांत त्यागी के निर्देशन में विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ, प्रातःकाल पीटी के पश्चात कैंप कमांडेंट ने सभी 572 कैडेट्स को संबोधित किया, उन्होंने एनसीसी के ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया तथा कैडेट जीवन में आत्मानुशासन एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला ।


   दिनभर के प्रमुख कार्यक्रम में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया जिसमें ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के साथ निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स की मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं सृजनात्मकता का मूल्यांकन किया गया, इसी सत्र में ‘सी’ सर्टिफिकेट अवार्ड समारोह भी संपन्न हुआ, सभी एएनओ, सीटीओ एवं पीआई स्टाफ हेतु प्रशिक्षण सम्मेलन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें टीम वार चयन ब्रीफिंग, गार्ड ऑफ ऑनर, फ्लैग एरिया, सेल्फ डिफेंस, तथा कल्चरल टीमों का गठन किया गया। 
  सायंकालीन सत्र में गेम परेड का आयोजन किया गया जिसमें एथलेटिक्स, सांस्कृतिक गतिविधियां, लाइन एरिया, फ्लैग एरिया, सेल्फ डिफेंस एवं गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास कराया गया, इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार, कैंप एडजुटेंट कैप्टन अतुल शर्मा, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट मनोज सिंह एवं लेफ्टिनेंट अभिषेक सोलंकी, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह, नायब सूबेदार नीर बहादुर राणा सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1764582
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.