वृन्दावन पहुंचे अनुष्का संग विराट कोहली, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
वृन्दावन पहुंचे अनुष्का संग विराट कोहली, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
वृंदावन (मथुरा) । आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर एक बार फिर विराट कोहली संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे हैं लेकिन इस बार विराट और अनुष्का श्री राधा केली कुंज के बजाय यमुना किनारे एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद के पास कुटिया में पहुंचकर दोनों ने आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की, क्रिकेटर विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा सोमवार की शाम वृंदावन पहुंचे और होटल रेडिसन में ठहरे ।
मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे होटल से निकलकर यमुना खादर में एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद की कुटिया में पहुंचे, विराट कोहली सादगी भरे अंदाज में पहुंचे, उनके गले में तुलसी की माला थी और माथे पर तिलक था, दोनों को आश्रम के संत ही संत प्रेमानंद की कुटिया तक लेकर पहुंचे, यहां विराट और अनुष्का ने कुटिया में एकांतवास पर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की, आईपीएल में आरसीबी बेंगलुरु के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई थी, विराट कोहली संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे, विराट इससे पहले भी चार बार वृंदावन में संत के आश्रम में आ चुके हैैंं ।







.jpeg)









