कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेजा 70 साल का बुजुर्ग
कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेजा 70 साल का बुजुर्ग
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी के दो हजार रूपये बरामद किये गये हैं, पुलिस टीम ने रविवार को साहिद पुत्र सलीम निवासी खारी कुँआ थाना कोतवाली मथुरा व हनीफ पुत्र शौकत अली निवासी खारी कुँआ थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 70 वर्ष को बीएसएनएल कार्यालय की तरफ पाच्चजन्य प्रेक्षाग्रह से गिरफ्तार किया।
थाना पुलिस को चोरी के दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये रूपयों में से शेष बचे दो हजार रूपये बरामद हुए हैं, पांच जून को पीडिता की तहरीर के आधार पर साहिल व अलफेज, अली उर्फ बाबा, पुत्र रामजना निवासीगण खारी कुआं थाना कोतवाली के 10 हजार रूपये चुराने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर तहरीर दी थी, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई मोमराज सिंह थाना कोतवाली आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









