एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय-विनोद सविता
एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय-विनोद सविता
-मथुरा पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव विनोद सविता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मथुरा । जनपद पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव विनोद सविता का समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल सहित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया, स्वागत से अभिभूत विनोद सविता ने कहा कि अब समय आ गया है जब पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर पीडीए को मजबूत करें, समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएं साथ ही उन्होंने कहा 2027 की लड़ाई सिर्फ चुनाव नहीं, सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई है, अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश में नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान और गरीबों को हक मिलेगा, समाजवादियों ने भरोसा दिलाया कि मथुरा वृंदावन से समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल, मनोज पंडित, सुनील पटेल, विवेक लोधी, डॉ सुमित पटेल, लव पटेल, तेजवीर नरेंद्र, सोनू पटेल, प्रेमपाल, अर्जुन, नेनु, प्रियांशु लोधी, पीतम सैनी आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









