डीएम, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों हालचाल

डीएम, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों हालचाल
-वृंदावन में मंगलवार को जर्जर छज्जा गिरने से हुआ था हादसा, सात हुए थे घायल 
-डीएम ने की हादसे को लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों से सावधान रहने की अपील 
  मथुरा । वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर मंगलवार की शाम हुए हादसे में नौ लोग घायल हो गये, घायलों को तत्काल वृंदावन के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, घटना के बाद डीएम, एसएसपी ने तत्काल घायलों के उपचार की बेहतर व्यवस्था कराई, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे, घायलों से बात चीत की, चिकित्सकों से भी अधिकारियों ने बात की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ।
   जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस बीच अफवाहों से बचने की लोगों से अपील की, उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि हादसा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर हुआ है जबकि मंदिर से घटना स्थल करीब 350 मीटर की दूरी पर हैं, मंगलवार की शाम को मोबाइल पर आए मौसम के अलर्ट के बाद अफरातफरी का माहौल बना था, इसी बीच यह घटना हो गई ।
   ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार शाम पट खुले तो श्रद्धालुओं की भीड़ थी, भीड़ का दबाव, गर्मी झेलते हुए जैसे-तैसे श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर निकले, उनके दर्शन की खुशियों पर हादसे ने ग्रहण लगा दिया, कोई जन्मदिन मनाने ठाकुर जी की नगरी में आया था तो कोई पहली बार आराध्य के दर्शन करने पहुंचा, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर पांच में हुई घटना के बाद दो श्रद्धालुओं जनकपुरी दिल्ली निवासी गोविंद लाल व इटावा के नुमाइश मैदान चौराहा निवासी 17 वर्षीय आस्था भदौरिया को एंबुलेंस से को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, सात घायलों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में उपचार के लिए भिजवाया लेकिन यहां घायलों के उपचार की कोई भी पर्याप्त व्यवस्था नही थी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959478
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.