फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया था बैंक से लोन, हुआ गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया था बैंक से लोन, हुआ गिरफ्तार
मथुरा । थाना जैत पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपी काफी समय से पुलिस की रडार पर था, थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया की बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना जैत पुलिस टीम ने भरतिया कट राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पास चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने अभियुक्त धर्मपाल 48 वर्ष, पुत्र बोना, निवासी ग्राम उझानी थाना शेरगढ़ को धर दबोचा, पकड़े गए अभियुक्त धर्मपाल पर आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की छटीकरा शाखा में फर्जी और कूटरचित दस्तावेज लगाकर लोन प्राप्त किया था, इस संबंध में थाना जैत में मुकदमा अपराध संख्या 681/2025 के तहत आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 और 471 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत मामला पंजीकृत था, इस कार्रवाई को थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुधीर राठी और उनकी टीम ने अंजाम दिया, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है, मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।







.jpeg)









