नंदगांव : नाले में गिरे दो बाइक सवार, जेसीबी ने किया रेस्क्यू
नंदगांव : नाले में गिरे दो बाइक सवार, जेसीबी ने किया रेस्क्यू
मथुरा । नंदगांव नगर क्षेत्र के देवनगर में नाले की सफाई के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर नाले में गिर गए, यह घटना तब हुई जब नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन से नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा था, बताया गया कि रास्ता संकरा होने के कारण दोनों बाइक सवार बगल से निकलने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित नाले में जा गिरे, घटना होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई ।
सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी और जेसीबी ऑपरेटर चंदन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जेसीबी की सहायता से पहले दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इसके बाद काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को भी नाले से बाहर निकाला जा सका ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की सफाई के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ, हालांकि समय रहते बचाव कार्य किए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों बाइक सवार सुरक्षित हैं, इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका कर्मचारियों और जेसीबी ऑपरेटर चंदन की सूझबूझ की सराहना की, लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नाला सफाई जैसे कार्यों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग भी की है।







.jpeg)









