री नीट परीक्षा : मथुरा में 6 केंद्रों पर 3066 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
री नीट परीक्षा : मथुरा में 6 केंद्रों पर 3066 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
-महिला परीक्षार्थियों के उतरवाए कुंडल, टॉक्स, मंगल सूत्र, जांच के बाद दिया प्रवेश
मथुरा । राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी नई दिल्ली द्वारा आयोजित री नीट (यूजी)परीक्षा 2026 रविवार को महानगर के आधा दर्जन परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी चौकिंग व सुरक्षा के मध्य सम्पन्न हुई, इसके लिए कुल पंजीकृत 3380 परीक्षार्थियों में से 3066 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 314 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए ।
.jpg)
शहर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी नई दिल्ली आयोजित नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह से ही पहुंच गए, बीएसए महाविद्यालय के ब्लॉक ए पर सुबह 11 बजे से कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया, नीट की परीक्षा के लिए जिले में 6 केंद्र बनाए गए थे, इन केंद्रों पर 3380 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दोपहर 1:30 बजे तक दिया गया, परीक्षा निर्धारित समय दो बजे से परीक्षा शुरू हुई और शाम को 5.15 बजे तक चली, सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई ।
रविवार को हुई परीक्षा में बीएसए डिग्री कालेज के एक ब्लाक में 600 परीक्षार्थियों में 542, बीएसए डिग्री कालेज बी ब्लाक में 600 में 553, बीएसए डिग्री कालेज सी ब्लाक 596 में से 546, केआर इंटर कालेज 480 में से 430, केआर गर्ल्स इंटर कालेज में 624 में 564, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज में 480 में से 431 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, इस तरह कुल 3380 परीक्षार्थियों में से 3066 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 314 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे, कुल 90.71 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी ।







.jpeg)









