नये बस अड्डे के रेलवे पुल से नीचे बुधवार से रहेगा आवागमन बंद

नये बस अड्डे के रेलवे पुल से नीचे बुधवार से रहेगा आवागमन बंद
   मथुरा । उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा मथुरा भूतेश्वर खंड पर नई रेलवे लाइन निर्माण परियोजना के अंतर्गत बस स्टैंड से एसबीआई चौराहा तक सड़क को नीचे करने (रोड लोअरिंग) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा, यह कार्य रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किया जा रहा है, निर्माण कार्य के सुचारु एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए उक्त मार्ग को 24 जून  से 7 जुलाई तक आंशिक रूप से (आधा मार्ग) बंद रखा जाएगा ।
   इस अवधि में आवागमन के लिए मार्ग का केवल एक भाग ही उपलब्ध रहेगा, जिससे यातायात की गति प्रभावित होने की संभावना है, रेल प्रशासन यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, इससे यातायात दबाव को कम करने और निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने में सहायता मिलेगी, आमजन से अपेक्षित सहयोग की आशा है, यह कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की यातायात एवं रेलवे अवसंरचना सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1859056
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.