एक्सप्रेस वे पर पलटी मैक्स पिकअप, बिखर गये टमाटर

एक्सप्रेस वे पर पलटी मैक्स पिकअप, बिखर गये टमाटर
-यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 67 पर हुआ, चालक सहित दो घायल
   मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद कुछ समय के लिए वहां से गुजर रहे लोग ठिठक गये, एक्सप्रेस वे पर भारी मात्रा में हर ओर टमाटर बिखरे हुए थे, सड़क हादसा करीब सुबह सात बजे हुआ, टमाटर से लदी एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, दुर्घटना के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा ।
   पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-67 पर हुआ, पिकअप नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी, शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया, हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे, चालक श्याम सिंह निवासी भिदौनी, अलीगढ़ और राजकुमार सिंह निवासी मनोहरपुर, महावन गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं घनश्याम सिंह और सल्लू दोनों निवासी मनोहरपुर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।
   बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई, घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील भेजा गया, बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाया गया जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सका, पुलिस मामले की जांच कर रही है, शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2029225
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.