बारिश में ढही जर्जर दीवार, तीन को सुरक्षित बाहर निकाला
बारिश में ढही जर्जर दीवार, तीन को सुरक्षित बाहर निकाला
-मगोर्रा क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में हुई घटना, मलवे में दब गए दंपत्ति और आठ साल की बेटी
मथुरा । कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार हो रही बरसात से कमजोर मकान और दीवार खतरा बन रहे हैं, कमजोर मकानों के धंसने का खतरा बढ जाता है, मंगलवार से शुरू हुई रात भर जारी रही, कभी धीमी तो कभी तेज बारिश के चलते पुराने मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है, थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में बुधवार सुबह लगातार हो रही तेज वर्षा के बीच एक मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई ।
हादसे में घर के अंदर बैठे दंपती और आठ वर्षीय भतीजी मलबे के नीचे दब गए, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तीनों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, गांव जोगीपुरा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी भगवती और आठ वर्षीय रोशनी के साथ घर में बैठे थे, इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह गई, दीवार गिरते ही तीनों मलबे के नीचे दब गए, चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है ।
ग्रामीणों ने वर्षा के मौसम में जर्जर मकानों और दीवारों से सावधानी बरतने की अपील की है, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं, सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मीडिया के साथ घटना के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्राम अहमल के मजरा जोगीपुरा में प्रदीप जोगी अपने तीन भाइयो के साथ संयुक्त परिवार में रहता है, परिवार में दो पक्के मकान हैँ, एक जर्जर मकान था जिसकी दीवार गिरने से प्रदीप जोगी उसकी पत्नी भगवती तथा भतीजी रोशनी पुत्री अमरचंद मामूली घायल हुए थे, जिनको गोवर्धन में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया हैँ, मौके जांच के लिए नायब तहसीलदार को भेजा गया हैं, आर्थिक सहायता दिए जाने की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी ।







.jpeg)









