आशा कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
आशा कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
मथुरा । जनपद के मांट ब्लांक में आशा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं और अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई, सम्मेलन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए का0 राधा चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन उन्हें आज भी उचित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, आशा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा, एडवोकेट रवि शर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के संवैधानिक एवं श्रम अधिकारों की रक्षा होना आवश्यक है, उन्होंने आश्वस्त किया कि आशा बहनों की जायज मांगों और अधिकारों के लिए हर स्तर पर कानूनी एवं सामाजिक सहयोग दिया जाएगा, सर्वसम्मति से आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सीमा, उपाध्यक्ष कामनी, सचिव पूनम शर्मा,सहसचिव बृजेश, सहसचिव साधना, कोषाध्यक्ष अनुराधा, मीडिया प्रभारी बीनू नियुक्त किया गया ।







.jpeg)









