उ0 प्र0 कर अधिवक्ता संगठन का मनाया 11वां स्थापना दिवस

उ0 प्र0 कर अधिवक्ता संगठन का मनाया 11वां स्थापना दिवस
  मथुरा । मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ का 11वा स्थापना दिवस डैंपियर नगर स्थित एक होटल में वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट हरे कृष्ण अग्रवाल ने संगठन के द्वारा अधिवक्ता हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह संगठन कानूनी क्षेत्र, विशेष रूप से कर कानून में काम करता है ।  
  उन्होंने बताया कि यह संगठन प्रदेश के कर अधिवक्ताओं को संगठित करके एक मजबूत मंच प्रदान करता है एवं हर माह अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए जीएसटी एवं आयकर के वेबिनार सेमिनार आयोजित करता है, उपकास की स्थापना 11 जुलाई 2015 में हुई थी, इस संस्था का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह भगवान योगीराज श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में हुआ, आगरा से आईं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य प्रत्याशी एडवोकेट हरजीत अरोड़ा ने कहा कि स्थानीय बार को कोई समस्या आती है तो वह उन समस्याओं को संगठन के माध्यम से बार काउंसिल व सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करा सकते हैं। 
   मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज कुमार गर्ग ने भी संगठन की स्थापना से अब तक के कार्यों से अवगत कराया और संगठन के द्वारा अधिवक्ता हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया, कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया, संचालन मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री एड. रामा कांत भारद्वाज ने किया एवं कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, कोषाध्यक्ष बृजमोहन, राजीव पाराशर, रितेश माहेश्वरी, गौरव गर्ग, लक्ष्य अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, हीरेंद्र कुमार शर्मा, हर्षवर्धन मंगल, हरेकृष्ण अग्रवाल, अम्बरीश खंडेलवाल, वेद प्रकाश गोस्वामी, सौरभ अग्रवाल, आशीष गर्ग, पवन कुमार अग्रवाल, उपेन्द्र चतुर्वेदी, महेश वर्मा, सौरभ कुमार अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, माधव खंडेलवाल, राजन सिंह राजपूत, निखिल गोस्वामी, राधे कृष्ण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959939
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.