रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव, दोनों की नहीं हो सकी शिनाख्त

रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव, दोनों की नहीं हो सकी शिनाख्त
-राया में कासगंज रेलवे लाइन पर मिला एक शव, कोसीकला में मिला दूसरा शव
  मथुरा । रविवार को दो शव रेलवे लाइन पर मिलने से सनसनी फैल गई है, दोनों शवों की पहचान नहीं हो चुकी है, एक शव राया क्षेत्र में तथा दूसरा कोसीकला रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला, राया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गंग नहर के समीप कासगंज मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस तथा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है ।
  पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके ।
  वहीं थाना कोसीकलां क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-4 स्थित माल गोदाम रोड के पास दिल्ली मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला, सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी, पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
  पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से भी संपर्क कर रही है, प्रारंभिक तौर पर कुछ लोगों ने युवक के चलती ट्रेन के सामने आने की आशंका जताई है लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है, अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी भी संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1914213
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.