विद्युत के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

विद्युत के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
-किसानों ने मुख्य अभियंता को मुख्यमंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन  
    मथुरा । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के तत्वावधान में किसानों ने कैंट काली मंदिर स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया, मुख्य अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से अघोषित बिजली कटौती करने एवं किसानों के उत्पीड़न किया जा रहा है, यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कैंट काली मंदिर से मुख्य अभियंता कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा ।


  प्रदेश प्रवक्ता एवं आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संजय पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, मुख्यमंत्री के आदेशों को हवा में उड़ाया जा रहा है, अघोषित कटौती ने लोगों की नाक में दम कर दिया है, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिल रही, किसानों को ट्रांसफार्मर के लिए परेशान किया जा रहा है, किसानों ने आरोप लगाया कि जेई, एसडीओ ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं, ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग के लिए किसानों से चंदा करा रहे हैं ।
   किसानों ने चीफ इंजीनियर से पूछा कि क्या ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पैसा लगता है, किसानों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर, मंडल उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह परिहार, मंडल महासचिव रमेश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष सोनवीर ने कहा बिजली अधिकारियों की कार्यशैली से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है, बिजली अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश निषाद, प्रदेश सचिव कुंतभोज, डॉ0 राधेश्याम, विजयपाल सिंह, श्याम सिंह, जयपाल सिंह चौधरी, गोमती कुमारी, छतर पाल सिंह, मान सिंह उर्फ भुल्ली , रवि मुहम्मद, राजेश कुमार, प्रकाश तोमर, सत्यवीर सिंह, प्रेम सिंह, डॉ0 सत्यवीर, गिरवर सिंह आदि मौजूद थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925862
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.