नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क
नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क
मथुरा । थाना महावन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(2) के तहत कार्यवाही की गई, पुलिस के अनुसार आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र नेकसेराम निवासी ग्राम पचावर, थाना महावन, गांजा तस्करी के मामले में वांछित है, उसके खिलाफ थाना महावन में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे के आधार पर सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियों पर अधिग्रहण संबंधी बोर्ड लगाए, मुनादी कराई और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, विद्युत अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसना और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करना है, पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करीब एक करोड़ 42 लाख 55 हजार 821 रुपये की चल और अचल संपत्ति अधिग्रहित कर ली है ।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से अर्जित धन से चल और अचल संपत्तियां खरीदी थीं, इसी के तहत पुलिस ने आरोपी के नाम दर्ज महिंद्रा बोलेरो, उसके भाई के नाम दर्ज हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा उसकी मां के नाम ग्राम पचावर में स्थित 278.70 वर्ग मीटर आवासीय भूमि को अधिग्रहित कर लिया, इन सभी संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत एक करोड़ 42 लाख 55 हजार 821 रुपये बताई गई है ।







.jpeg)









