तरंग सिटी में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
तरंग सिटी में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र में हाइवे स्थित तरंग सिटी में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तरंग सिटी में एक युवक का शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है ।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस जांच में मृतक की पहचान 20 वर्षीय महेश के रूप में हुई है, वह मूल रूप से जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) का निवासी था, मृतक तरंग सिटी में ही रहकर मजदूरी का काम करता था, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है ।







.jpeg)









