हत्यारोपी बदमाशों की पुलिस से हुई भिड़ंत, दो को लगी गोली

हत्यारोपी बदमाशों की पुलिस से हुई भिड़ंत, दो को लगी गोली
-लूट के बाद हत्या कर शव को फेंकने की घटना में वांछितों की तलाश में थी पुलिस
   चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है, नगला कीकी रोड के पास हुई एक दुस्साहसिक पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लूट और हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटी गई नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ है ।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम को शनिवार रात करीब 10:35 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली, मुखबिर ने बताया कि थाना जैंत में दर्ज हत्या और लूट के मुकदमे धारा 103(1) बीएनएस) से जुड़े आरोपी सुनरख से नगला कीकी रोड की तरफ किसी नई बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए नगला कीकी के पास जंगलों और रास्तों की घेराबंदी शुरू कर दी ।
   पुलिस टीम को सामने देखकर बदमाशों ने खुद को घिरता पाया, आत्मसमर्पण करने के बजाय बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अपने अवैध तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, जवाबी कार्रवाई में सियाराम और रवि निवासीगण ग्राम कमई, थाना बरसाना के पैर में गोली लगी जबकि सचिन निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपितों ने जबलपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी से लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया था ।
   इसी मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, लूटा हुआ एटीएम कार्ड, लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूटे गए 30 हजार रुपये नकद, और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है, तीनों आरोपितों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में मारपीट, रंगदारी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास और उनके अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1931655
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.