हाईटेक कार्यालय में गतिविधियों पर भी रखी जाएगी नजर

हाईटेक कार्यालय में गतिविधियों पर भी रखी जाएगी नजर
-अत्याधुनिक सीसीटीवी प्रणाली से लैस होंगे नगर निगम के सभी कार्यालय
  मथुरा । स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार करने और जनसुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने एक बड़ा कदम उठाया है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नगर निगम के भूतेश्वर मुख्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर को अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा प्रणाली से सुसज्जित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं, भूलेश्वर मुख्यालय के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं जिसके चलते पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही थी ।
   इसी कमी को दूर करने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने मुख्यालय को पूर्ण रूप से सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क के दायरे में लाने का निर्णय लिया है, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्यालय की तीनों मंजिलों का बारीकी से अवलोकन किया, उन्होंने विशेष रूप से उन संवेदनशील कार्यालयों और पटलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आवागमन होता है, इसके अलावा भवन के सभी गलियारों, पोर्च, सीढ़ियों और मुख्य आवागमन मार्गों को कवर किया जाएगा, वाहन पार्किंग के प्रवेश व निकास द्वार सहित संपूर्ण पार्किंग क्षेत्र में कैमरे लगेंगे, भवन के बाहरी परिसर में आने-जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी ।
  नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि भूतेश्वर मुख्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा सीसीटीवी की नजर से अछूता न रहे ताकि नागरिकों की सुरक्षा और पारदर्शिता को नई मजबूती मिल सके, इस पूरी प्रणाली का एक केंद्रीय मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम सीधे नगर आयुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरे परिवार की गतिविधियों पर स्वयं नगर आयुक्त नजर रखेंगे, इससे कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा व कर्मचारियों की उपस्थिति व गतिविधियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी, भूतेश्वर मुख्यालय में इस आधुनिक व्यवस्था के स्थापित होने के तुरंत बाद, दूसरे चरण में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सभी जोनल कार्यालयों में भी अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1929141
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.