कमिश्नर नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने लगाई झाड़ू, डीआईजी ने उठाया कूड़ा

कमिश्नर नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने लगाई झाड़ू, डीआईजी ने उठाया कूड़ा
-परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टर में बांटकर चलाया गया वृंदावन स्वच्छता महाअभियान
  वृंदावन । ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को वृंदावन के 11 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर अभूतपूर्व स्वच्छता महाअभियान चलाया गया, "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है", अभियान के तहत पूरे परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संभाली, सुबह 8 से 11 बजे तक चले अभियान में अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया, दुकानदार और श्रद्धालुओं से ब्रजभूमि को गंदा नही करने का आग्रह भी किया ।
   अभियान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एडीएम (प्रशासन) डॉ0 अमरेश कुमार मौर्य, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, परिषद के एसीइओ राजीव पाण्डेय, सीओ सदर वरुण मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार चौधरी सहित जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति डा अनूप गुप्ता, रजिस्ट्रार एके सिंह, केडी मेडिकल कालेज के एमडी मनोज अग्रवाल, उमा मोटर्स के निदेशक पवन चतुर्वेदी, के संस के डायरेक्टर सुरेश कौशिक, राम अग्रवाल, उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा आदि ने विभिन्न सेक्टरों में श्रमदान किया ।
  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग स्थित दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की, उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने का आह्वान किया, महाअभियान में हार्टफुलनेस फाउंडेशन, उज्ज्वल ब्रज, नगर निगम के सफाईकर्मियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, विभिन्न शहरों से कई सैकड़ा हार्टफुलनेस के स्वयंसेवकों ने परिक्रमार्थियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता संबंधी पत्रक वितरित कर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक निस्तारण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1931658
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.