मुड़िया मेला परिक्षेत्र में चप्पे चप्पे पर रखी जा रही पैनी नजर

मुड़िया मेला परिक्षेत्र में चप्पे चप्पे पर रखी जा रही पैनी नजर
-प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर
   मथुरा । उत्तर भारत के विशालतम मेला में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी भरकम इंतजाम किये गये, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्राउंड पर मौजूद रहे और चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी गयी, मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईज) आगरा जोन, डीएम और एसएसपी द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।


   इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, सुगम यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया, मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परिक्रमा मार्ग की पल-पल की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी संबंधित पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और व्यवस्थाओं को चुस्त-प्रस्त बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।


   विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री गिरिराज जी महाराज मंदिर के आस-पास तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया, उन्होंने श्रद्धालुओं हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2029262
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.