निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत
निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत
मथुरा । थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गंगा सिटी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की नीचे गिरने से गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, मिली जानकारी के अनुसार, गिर्राज वाटिका निवासी रामवीर अपने साले गोपाल प्रसाद के साथ गंगा सिटी में हेमेंद्र के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।
.jpg)
इसी दौरान छत पर लगा एक पत्थर अचानक चटक गया जिससे रामवीर का संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़े, साले गोपाल प्रसाद की आंखों के सामने हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गंभीर रूप से घायल रामवीर को तत्काल स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल ले जाया गया, हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें केडी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, घटना की सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।







.jpeg)







