नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला वांछित गिरफ्तार

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला वांछित गिरफ्तार
  चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत पुलिस को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस टीम ने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है ।


   पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मघेरा चौराहा पर बाटी रोड की तरफ घेराबंदी की, सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त को धर दबोचा, पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव खन्ना (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र अजय खन्ना के रूप में हुई है, वह मोहल्ला जनकपुरी, थाना सिविल लाइंस, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है, आरोपी के खिलाफ थाना जैंत में पहले से ही मुकदमा  धारा 137(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज था जिसमें वह वांछित चल रहा था। 
  पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में कड़ी कानूनी धाराओं का इजाफा किया है, अब अभियुक्त गौरव खन्ना के खिलाफ पूर्व में दर्ज धारा के अलावा भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 64(1), 87, 115(2), 352, 351(2) और अत्यंत गंभीर 3,4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है, थाना जैंत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1952147
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.