नगर आयुक्त ने वृन्दावन में किया औचक निरीक्षण, देखी जमीनी हकीकत

नगर आयुक्त ने वृन्दावन में किया औचक निरीक्षण, देखी जमीनी हकीकत 
-आउटसोर्सिंग कंपनियों को एफआईआर और ठेका रद्द करने की दी खुली चेतावनी
  मथुरा । आगामी धार्मिक पर्वों और वृंदावन में रोजाना आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण देने के उद्देश्य से नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है, शुक्रवार तड़के छह बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने वृंदावन क्षेत्र में अचानक पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नाला सफाई, डलावघर, अतिक्रमण व सार्वजनिक शौचालयों की जमीनी स्थिति का गहन निरीक्षण किया, इस औचक निरीक्षण से सफाई से जुड़ी प्राइवेट एजेंसियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया ।


   निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रमनरेती पुलिस चौकी और माहेश्वरी गली स्थित फोगला आश्रम के पास बने सुलभ शौचालयों में पहुंचे, स्थानीय लोगों द्वारा तय शुल्क से अधिक पैसे वसूलने (ओवरचार्जिंग) की शिकायत सही पाए जाने पर नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया, उन्होंने मौके पर ही कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और संचालन संस्था ‘सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स शोध संस्थान’ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, वहीं ओवरचार्जिंग में लिप्त पाए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। 


  वार्ड संख्या-69 के रतनछतरी क्षेत्र में एक सार्वजनिक शौचालय बंद पाया गया, स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को बताया कि यह शौचालय महीनों से खुलता ही नहीं है, इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने इसे तत्काल शुरू कराने का आदेश दिया, साथ ही उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया कि इस बंद शौचालय के एवज में पिछले एक साल में हुए सभी भुगतानों का रिकॉर्ड मंगवाया जाए, यदि कागजों में धांधली या फर्जी भुगतान पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ रिकवरी जारी करने की कड़ी कार्रवाई होगी, 100 फुटा तिराहा से पापड़ी चौराहा, चौतन्य विहार और रमनरेती मार्ग पर फैली गंदगी पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था लायंस प्राइवेट लिमिटेड को कड़ी फटकार लगाई ।
   उन्होंने मशीनरी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि सुबह 8 बजे से पहले हर हाल में सफाई कार्य पूरा करने का समय तय किया गया है, निरीक्षण के दौरान ‘किंग ग्रुप’ और ‘मैसूर’ एजेंसियों के सफाई कर्मचारी तय संख्या से कम मिले, वहीं कई बिना आईडी और यूनिफॉर्म के काम करते दिखे, इन कंपनियों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए गए, वार्ड 67 में स्वामी रामस्वरूप के पंडाल के पास बने डलावघर को तुरंत किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आसपास के क्षेत्र में बदबू और गंदगी न फैले, फोगला आश्रम के पीछे स्थित एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से जुड़ी जर्जर सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के आदेश जारी हुए। 
  नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि वृंदावन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु व विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में सफाई और जनसुविधाएं नगर निगम की पहली प्राथमिकता है, उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खुद सड़कों पर उतरकर निगरानी करें, भविष्य में यदि कोई कमी मिली तो ठेकेदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1952149
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.