राया पुलिस ने दबोचा पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी
राया पुलिस ने दबोचा पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी
राया (मथुरा) । थाना राया पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को 20 अगस्त की सुबह मुखबिर की सूचना पर बिचपुरी रोड स्थित पशु मेला स्थल से पकड़ा गया ।
(8).jpg)
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राया में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र बृजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बढ़ेरा, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है, इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह एवं हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया ।







.jpeg)











