थाना जैंत क्षेत्र से छोटा हाथी और स्कूल वैन की बैटरियां हुईं चोरी
थाना जैंत क्षेत्र से छोटा हाथी और स्कूल वैन की बैटरियां हुईं चोरी
चौमुहां । थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवी आटस में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, चोरों ने बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है जिससे स्थानीय वाहन स्वामियों और ग्रामीणों में भारी रोष व भय का माहौल बना हुआ है, ताजा मामले में चोरों ने रात के समय खड़ी एक छोटा हाथी और एक स्कूल वैन को अपना निशाना बनाते हुए उनकी बैटरियां चोरी कर लीं ।
(12).jpg)
पीड़ित वाहन स्वामी राधे ने जानकारी देते हुए बताया कि वे आरओ प्लांट चलाते हैं, उनका छोटा हाथी वाहन प्लांट के बाहर ही खड़ा रहता है जिससे वे आरओ के पानी की सप्लाई करते हैं, बीती रात अज्ञात चोरों ने प्लांट के सामने खड़ी इसी गाड़ी और कुछ ही दूरी पर खड़ी एक स्कूल वैन को अपना शिकार बनाया और दोनों वाहनों से बैटरियां चुरा ले गए, सुबह जब वाहन चालकों और मालिकों को चोरी की इस घटना की जानकारी हुई तो मौके पर हड़कंप मच गया, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि वे आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भी चोर रात के समय एक घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए थे ।
हालांकि आहट होने के कारण चोर अपने मकसद में सफल नहीं हो सके, लेकिन भागते समय उन्होंने घर में मौजूद एक महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से गंभीर हमला कर दिया था जिससे वह घायल हो गईं थीं, आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है, लगातार हो रही चोरियों से परेशान लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) को तुरंत बढ़ाया जाए, साथ ही सक्रिय चोरों और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके ।







.jpeg)











