गोकुल में शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा नंदोत्सव
गोकुल में शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा नंदोत्सव
-नंदोत्सव के सजधज कर तैयार गोकुल की छटा देखते ही बन रही है
मथुरा । "सूप रखे वासुदेव जी, चलते गोकुल बाट, यमुना मैया राह में, बढती रही सपाट", भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मथुरा में कंस के कारागार में जन्मे देवकी नंदन सुबह गोकुल में नंदनंदन हो गये, इसी उत्सव को गोकुल में नंदोत्सव के रूप में मनाते हैं, नंदचौक पर उपहार लुटाये जाते हैं ।
(146).jpg)
नंदबाबा और माता यशोदा के साथ ब्रजवासी ही नहीं देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी इस अद्भुत आलौकिक लीला के साक्षी बनते हैं, रात को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का साक्षी बनने का सौभाग्य पाने वाले श्रद्धालु कान्हा के जन्म की खुशियां मनाने का अवसर कैसे छोड सकते थे, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए रात में ही मथुरा से कृष्ण भक्तों का गमन गोकुल की ओर हो गया था, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए नंदभवन और नंदचौक को सुंदर तरीके से सजाया गया ।.jpg)







.jpeg)









