श्रीकृष्ण जन्मभूमि में 20वीं बार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में 20वीं बार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
-मुख्यमंत्री ने योगमाया, केशवदेव मंदिर में भी किये दर्शन पूजन, विधि विधान से किया गौ-पूजन
-सीएम योगी ने उज्जैन के कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, ब्रजवासियों को दीं असीम शुभकामनाएं
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, सर्वप्रथम उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया, गौ पूजन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान व आस्था के साथ मुख्य गर्भगृह में विराजमान लाला बाल कृष्ण के दर्शन और विशेष पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दर्शन रहा, मंदिर परिसर में आगमन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस विशेष और दिव्य पर्व पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर बेहद अलौकिक रूप से सजाया गया था, योगी काफी देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की इस अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को भक्तिभाव से निहारते रहे, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्मभूमि परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनपर पुष्पवर्षा की और सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, उन्होंने जन्मभूमि परिसर में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन के कलाकारों के मध्य पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और साथ में फोटो भी खिंचवाईं, योगी आदित्यनाथ करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहे ।

मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में ही स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी जाकर दर्शन-पूजन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, उन्होंने देश प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की, कार्यक्रम में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, सदस्य विधान परिषद योगेश नौहवार, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, राष्ट्रीय लोकदल से प्रीतम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
(148).jpg)
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।.jpg)







.jpeg)









