डाइट प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता व फरह खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

डाइट प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता व फरह खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत
   फरह । टीचर सेल्फ केयर टीम ने नवागत डाइट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व में फरह में पदस्थ रहे खंड शिक्षा अधिकारी और हाल में पदोन्नत होकर डाइट मथुरा पर आए वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन और नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र तंवर का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, अधिकारियों को शिक्षक हितों में संचालित की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।


  बताया कि टीम की सदस्यता पर दिवंगत शिक्षक परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, पुत्री की शादी में कन्यादान सहायता दी जाती है और  बीमार होने पर जीवनदान योजना के तहत हर  सहायता प्रदान की जाती है, अब नई योजना रिटायरमेंट प्लान भी शीघ्र ही लागू होने जा रहा है, बताया कि सभी योजनाएं बेसिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए भी संचालित हैं। 


   उत्तर प्रदेश में चार लाख से अधिक शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं, अभी तक 636 दिवंगत शिक्षक परिवारों को 287 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक मदद मुहैया कराई जा चुकी है, वर्तमान में सर्वसमाज के कल्याण के लिए भी नेशनल सेल्फ केयर टीम की स्थापना की गई है, प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जुड़कर लाभ ले सकता है, इसमे भी दिवंगत परिवार के नामिनी को आर्थिक सहायता और पुत्री की शादी में कन्यादान योजना शामिल रहेगी, इस मौके पर ईश्वर चन्द गोयल जिला सह संयोजक, मुकेश तरकर ब्लाक संयोजक फरह, श्रीमती प्रीति सिंह, दिलीप कुमार ब्लाक प्रवक्ता, हरीओम कुंतल, जय सिंह, चंद्र पाल सिंह, जमुना प्रसाद, रामवीर सिंह, श्रीमती अर्चना वर्मा ब्लाक सह संयोजक आदि शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006955
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.