श्रीकृष्णोत्सव : ब्रज की सड़कों पर बिखरी भक्ति और संस्कृति की अनुपम छटा


श्रीकृष्णोत्सव : ब्रज की सड़कों पर बिखरी भक्ति और संस्कृति की अनुपम छटा
  मथुरा । श्रीकृष्णोत्सव 2026 के अंतर्गत कन्हैया की जन्मस्थली मथुरा में अद्भुत उल्लास देखने को मिल रहा है, पांचजन्य प्रेक्षागृह में प्रख्यात कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो जन्म स्थान की ओर जाने वाले सभी मार्गों के तिराहों और चौराहों पर लोक संस्कृति, भक्ति और संगीत का मनोरम संगम दिखाई दिया, कहीं कृष्ण लीलाओं का मंचन हो रहा है तो कहीं भजनों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं ।
   उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शहर भर में 27 सुसज्जित मंच बनाए गए हैं, जहां लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीलाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बाहर से आए लाखों श्रद्धालुओं को आनंदित कर रही हैं, इन मंचों पर ब्रज की रासलीला, फूलों की होली और लोक नृत्यों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है, इसी क्रम में डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में चल रहा मुख्य सांस्कृतिक महोत्सव आकर्षण का केंद्र बना, यहां देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों का दूसरा दिन भी यादगार रहा ।


    प्रख्यात भजन गायक देवर्षि शर्मा के स्वरों का जादू उपस्थित जनसमुदाय के सिर चढ़कर बोला, उन्होंने ब्रज में है रही जै-जैकार, नंद घर लाला जायो है और ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन जैसे अपने सुमधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रेक्षागृह श्राधे-राधेश् के जयकारों से गूंज उठा, इसके बाद कृष्णा सागर कलेक्टिव की भजन जैमिंग ने समां बांध दिया, आधुनिक संगीत और पारंपरिक भजनों के फ्यूजन ने युवाओं में विशेष उत्साह भर दिया, जो अलबेला, जिसकी दीवानी ब्रज की हर बाला, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, जुबां पर राधा-राधा नाम हो जाए, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है, राम आएंगे तथा बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं जैसे भजनों पर ऐसा समां बंधा कि प्रेक्षागृह में मौजूद युवाओं के कदम भी थिरक उठे ।
   कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति कृष्णा कॉन्सर्ट-डिवोशनल म्यूजिकल रही, श्रुति अनिंदिता वर्मा के निर्देशन मे कमला बारेठ, निशु शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार ने भक्ति और शास्त्रीय संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, इस दौरान कलाकारों को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव पाण्डेय, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अमरदीप और अनूप शर्मा ने सम्मानित किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006951
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.