कांग्रेस ने जताई काशीराम कॉलोनीवासियों के प्रति हमदर्दी

कांग्रेस ने जताई काशीराम कॉलोनीवासियों के प्रति हमदर्दी
  मथुरा । शुक्रवार को इस गंभीर मानवीय संकट को देखते हुए रचनात्मक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है, उन्होंने कहा कि कॉलोनी के जीर्णशीर्ण एवं जर्जर हिस्सों को हटाने और मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में निर्धारित समय-सीमा के भीतर मकान खाली न करने या मरम्मत कार्य शुरू न होने पर कानूनी कार्रवाई तथा संबंधित निवासियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है । 
  दीपक पाराशर ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रशासन ने नोटिस तो जारी कर दिया है, लेकिन मरम्मत के दौरान ये परिवार कहाँ रहेंगे। इन घरों में छोटे छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं, वृद्ध और बीमार लोग रहते हैं, ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें अचानक मकान खाली करने के लिए कहना गंभीर मानवीय चिंता का विषय है, इसके अलावा, निवासियों के मन में यह डर भी बना हुआ है कि एक बार मकान खाली करने के बाद उन्हें उनके आवंटित मकान वापस मिलेंगे या नहीं ।
   उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार और नगर निगम मथुरा वृन्दावन अपने स्तर पर इन परिवारों के रहने के लिए अस्थायी आश्रय, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करें, कहा कि यदि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक आवास और स्पष्ट लिखित आश्वासन के बलपूर्वक कार्रवाई करने या एफआईआर की धमकियों के माध्यम से पीड़ितों को डराने का प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी और गरीब परिवारों के हक की आवाज बुलंद करेगी, चंद्रमोहन जायसवाल, तरुण किशोर शास्त्री, पिंकी मण्डल, नारायण यादव, रिंकी मण्डल, शैफाली चक्रवर्ती, ममता, पूर्णिमा दासी, प्रभात किशोर आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027388
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.