राधाष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

राधाष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण 
-एडीजी, मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
  मथुरा । राधा अष्टमी के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को बरसाना में उच्च अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरसाना के प्रमुख मार्गों, श्रीजी मंदिर परिक्रमा मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया ।
  निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस तैनाती एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की, इसके बाद सभी अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र की लाइव निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया और विभिन्न कैमरों के माध्यम से भीड़ की स्थिति पर नजर रखी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही होने देने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए राधाष्टमी मेले को लेकर बरसाना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027392
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.