रिफाइनरी में आपदा प्रबंधन बोर्ड ने किया मॉक ड्रिल

रिफाइनरी में आपदा प्रबंधन बोर्ड ने किया मॉक ड्रिल
-आपदा स्थिति को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को किया जागरूक
  मथुरा । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश पर मथुरा रिफाइनरी स्थित आपदा प्रबंधन बोर्ड, फायर एंड सेफ्टी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया, सुबह 10 बजे से रिफाइनरी परिसर में रासायनिक रिसाव एवं अग्नि दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाकर रेस्क्यू ड्रिल की गई, सायरन बजते ही इमरजेंसी टीम एक्टिव हुई और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने और गैस रिसाव को कंट्रोल करने का प्रदर्शन किया ।
  इस दौरान घायलों को स्ट्रेचर पर निकालकर मेडिकल शिविर में प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजने का प्रदर्शन किया गया, इस दौरान स्थानीय नागरिकों को कर्मचारियों को जरूरी बातों से अवगत कराया गया, फायर एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिफाइनरी संवेदनशील संस्थान है, हर साल इस तरह की लेवल थ्री ऑफसाइट इमरजेंसी मॉकड्रिल जरूरी है, इसका उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करना है, इस दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहीं । 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027385
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.