कोसीकलां में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी

कोसीकलां में बंद मकान में हुई लाखों की चोरी
-लाखों के जेवर और एक लाख  नकदी की हुई चोरी, दी तहरीर
  मथुरा । कोसीकला में फिर चोरी हुई है लेकिन यह करोडी नहीं है, माल लाखों में गया है, चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया है, बंद मकान से चोर लाखों रूपये के जेवर और एक लाख की नकदी ले गये, कोसीकलां थाना क्षेत्र के भरत पुरिया पेच में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया ।
   इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब गृहस्वामी अपने गांव फूल गढ़ी से वापस कोसी स्थित अपने मकान पर पहुंचा, रात के समय अज्ञात चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे, इसके बाद बदमाशों ने कमरे की अंदरूनी कुंडी तोड़कर प्रवेश किया और बेड में रखे सूटकेस को खंगाल डाला, सूटकेस में रखे सोने-चांदी के गहने तथा करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर चोर मौके से फरार हो गए, सुबह जब गृहस्वामी घर पहुंचा तो सामान बिखरा और कुंडी टूटी देख उसके होश उड़ गए, उसने शोर मचाया जिससे आसपास के तमाम लोग वहां एकत्र हो गए।
   पीड़ित द्वारा घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी, मामले की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक भी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाकर उनकी पहचान की जा सके। पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी से भी मामले की जानकारी जुटाई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027387
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.