नारी शक्ति के सम्मान में महिलाओं का किया अभिनंदन

नारी शक्ति के सम्मान में महिलाओं का किया अभिनंदन
-सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, डॉ0 दिनेश शर्मा ने की शिरकत
  चौमुहां । हाइवे स्थित कारे बाबा होटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के तहत नारी शक्ति वंदन एवं बहना सम्मान कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 गांवों से पहुंचीं हजारों महिलाओं का सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और विशिष्ट वक्ता डॉ0 दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
  राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, कहा कि वित्तीय समावेशन के तहत 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, सरकार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह पांच किलो मुफ्त अनाज भी उपलब्ध करा रही है, उन्होंने उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि और मातृ वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। 
  डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया है, उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिला है, कार्यक्रम में ठाकुर कारे बाबा कमल किशोर वार्ष्णेय, बिहारी राम पहलवान, भानुप्रताप, हेमराज सिंह, कोसीकलां चेयरमैन धर्मवीर, रूपसिंह नागर, तरुण सेठ, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन निरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027400
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.