खुलासा : बाल अपचारी ने हत्या कर छिपा दिया था बालक का शव

खुलासा : बाल अपचारी ने हत्या कर छिपा दिया था बालक का शव 
-पोखर किनारे झाड़ियों में मिला बच्चे का शव, अभिरक्षा में लिया बाल अपचारी 
  मथुरा । बचपन क्रूर हो रहा है, बच्चे ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं जिसके बारे में सोचकर ही किसी का भी दिल दहल जाये, बाल अपचारी ने बालक की हत्या कर शव को पोखर किनारे की झाड़ियों में छुपा दिया, गांव में किसी को भी इस बात का संदेह तक नहीं था कि इतनी कम उम्र में कोई बालक इतने जघन्य अपराध को अंजाम दे सकता है, पुलिस द्वारा की गई जांच पडताल में जांच की यह आंच बाल अपचारी तक पहुंच गई, पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया था ।
    थाना बरसाना पुलिस टीम महमदपुर चौराहे से डींग बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से बाल अपचारी अभिरक्षा में लेकर बाल अपचारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्यायालय बोर्ड द्वारा चालान किया गया, गत दिनों 23 सितम्बर को मृतक बालक नौ वर्षीय कृष्णा मेले में से गुम हो गया था, इसके संबंध में पिता ने 24 सितम्बर को बरसाना थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, 26 सितम्बर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आजनौख के बाहर मन्दिर के पीछे की बाऊन्ड्री व़ॉल के पीछे पोखर के पास झाड़ियो में एक लडके के शरीर का धड़ पड़ा हुआ है जिसके नीचे पैर नही है, तथा पास में नेकर व लोअर पड़े हुए हैं, मौके पर पहुंचे पिता ने अपने बच्चे को पहचान लिया ।
  मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना अजीत सिंह ने खुद मामले की विवेचना अपने हाथ में ली, विवेचना में सामने आया है कि बाल अपचारी द्वारा 23 सितम्बर को मृतक बालक को शौच के बहाने से मंदिर के पीछे ले जाया गया तथा उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया जिसकी शिकायत मृतक बालक द्वारा अपने घर वालों से करने के लिये कहा गया, इसी बात पर बाल अपचारी ने पास में पड़ी ईट से मृतक बालक के सिर व शरीर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया था ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2037753
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.