शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ा भैंस चोरी करने के आरोपी, भेजा जेल
शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ा भैंस चोरी करने के आरोपी, भेजा जेल
मथुरा । थाना शेरगढ़ पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और भैंसा बेचकर मिली रकम में से बचे 5,500 भी बरामद किए हैं, पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को लोहरारी माता मंदिर क्षेत्र से एक भैंसा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, मामले में थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई ।.jpg)
विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विशम्बर (28 वर्ष) निवासी समोली, थाना सुरीर के रूप में हुई, शनिवार शाम करीब 7ः30 बजे पुलिस टीम ने लोहरारी माता मंदिर से ग्राम गांगरौली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 5,500 नकद बरामद हुए, पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए भैंसे को बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है, आरोपी के विरुद्ध भैंसा चोरी के मुकदमे में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के अलावा अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।



















